छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: राजधानी में 15 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जाने किन-किन जगहों मिलेगी छूट

रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण# के बीच लगातार रायपुर में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की मांग उठ रही थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश कई जिलों में एक सप्ताह का लॉकडाउन फिर से बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन बढ़ाने जाने का आदेश जिला कलेक्टरों को जारी करने का अधिकारी राज्य सरकार ने सौंप दिया है। रायपुर और दुर्ग में लॉकडाउन अलग-अलग तरह की रियायतें दी जा रही है।

प्रदेश के हॉटस्पॉट शहरों में लॉकडाउन से ही रिकव्हरी रेट में सुधार हुआ है। इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में जिला कलेक्टरों के माध्यम से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के दो जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है। एक-एक करके प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button