क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आईईडी की चपेट में आने से बोलेरो उड़ी, 12 लोग घायल

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में नक्सली घटनाएं लगाताार बढ़ रही हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आज एक बोलेरो आ गई।

घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 10 लोग मामूली चोट लगी है। इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक पल्लव बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटनास्थल की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार होकर 12 लोग कांकेर से नारायणपुर के रास्ते दंतेवाड़ा जा रहे थे, तभी रास्ते में बोलेरो आईईडी की चपेट में आ गए। इसमें इस दौरान घनश्याम पांचे, रामभगत निषाद, नंदकुमार सहारे, धनसिंग, रूपलाल, बंदो सहारे, युवराज पांचे, मकबोध पांचे, सुरेश पांचे व पत्नी, पाल्लेश्वर सहारे, भूसाल सहारे घायल हो गए। घायलों को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button