छत्तीसगढ़

प्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.33 करोड़ के पार, 28.8 लाख से अधिक लोगों को लगे दोनों डोज

रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त तक 1 करोड़ 33 लाख 97 हजार 592 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 1 करोड़ 5 लाख 89 हजार 264 लोगों को पहला टीका और 28 लाख 8 हजार 328 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 3 लाख 9 हजार 615 स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 17 हजार 556 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 52 लाख 96 हजार 511 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 46 लाख 65 हजार 582 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है।

इसी तरह 2 लाख 47 हजार 16 स्वास्थ्य कर्मियों, 2 लाख 34 हजार 489 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 18 लाख 97 हजार 473 और 18 से 44 आयु वर्ग के 4 लाख 29 हजार 350 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 90 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 35 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। 73 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 80 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 32 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं।

प्रदेश में कुल 1करोड़ 99 लाख 32 हजार 392 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें 3 लाख 39 हजार 732 स्वास्थ्य कर्मी, 2 लाख 93 हजार 40 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 58 लाख 66 हजार 599 और 18 से 44 आयु वर्ग के 1 करोड़ 34 लाख 33 हजार 21 नागरिक शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button