क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर में शादी का झांसा देकर वन विभाग के ट्रेनी एसडीओ ने किया दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर केस दर्ज

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना इलाके में वन विभाग के ट्रेनी अधिकारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है की आरोपी ने शादी का झांसा देकर कुकर्म किया है। युवती और आरोपी पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में थे। इस दौरान आरोपी ने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

जानकारी के अनुसार एसडीओ मानवेंद्र मारकंडे और पीड़िता भिलाई के रहने वाले है। तीन साल पहले दोनों की मुलाकात कोचिंग सेंटर में हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। इसके बाद लड़की फारेस्ट एक्साम की तयारी करने बिलासपुर चली गई। इस बीच आरोपी एसडीओ युवती से मिलने बिलासपुर उसके घर आता रहता था। यहीं उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि मानवेंद्र हमेशा उससे ये कहता रहता था कि वन विभाग में सिलेक्शन हो जाए तो फिर वे दोनों शादी करेंगे। दोनों ही फॉरेस्ट एग्जाम की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए थे। इस दौरान लड़के ने तो एग्जाम पास कर लिया, लेकिन लड़की का सिलेक्शन नहीं हो सका। नौकरी लगने के बाद जब लड़की ने आरोपी से शादी का करने की बात कही तब वह मुकर गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केश दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मानवेंद्र मारकंडे इस समय असम में ट्रेनिंग कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button