क्राइमछत्तीसगढ़

भिलाई में जन्मदिन की ख़ुशी में युवक ने निकाली बन्दूक, अचानक चली गोली और हो गई मौत

भिलाई। वैशाली नगर थाना इलाके में एक युवक को जन्मदिन पर बन्दूक निकालना भारी पड़ गया। खुद का जन्मदिन माना रहा युवक उत्साह में लाइसेंसी बन्दूक निकाल लाया। अचानक गलती से ट्रिगर दबने से गोली चल गई और युवक की कमर में लग गई। लहूलुहान युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

 

जानकारी के मुताबिक़ घटना रक्षाबंधन की रात की है। मृतक का नाम रोहण सिंह राजपूत पिता संजय सिंह बताया गया है। रक्षाबंधन यानी 22 तारीख को रोहण का बर्थडे था। वह अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ घर के बाहर बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। तभी वह घर में रखी लाइसेंसी बंदूक ले आया। वह घर के बाहर बंदूक लेकर खड़ा था। तभी उससे ट्रिगर दब गया और गोली उसकी कमर में जा लगी। परिजन उसे रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में रोहण की मौत हो गई। पुलिस मामले की की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button