छत्तीसगढ़

कोलकाता, पुणे और लखनऊ के लिए राजधानी एयरपोर्ट से उड़ान सितंबर से

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां के यात्रियों को अगले महीने यानि सितंबर से कोलकाता, पुणे और लखनऊ के लिए नई उड़ानों की सौगात मिलने वाली है।

नई उड़ानों की सौगात में रायपुर से कोलकाता के लिए यह दूसरी फ्लाइट होगी। काफी समय से रायपुर से पुणे फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी। ये दोनों ही फ्लाइटें इंडिगो एयरलाइंस शुरू कर रही है। ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए उन्होंने विमानन कंपनियों के पास इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए पत्र भी लिखा था।

एक सितंबर से शुरू होने जा रही इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6ई7308 रायपुर से कोलकाता के लिए हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट रायपुर से सुबह 9.05 बजे उड़ान भरेगी और 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर से लखनऊ और रांची का भी कनेक्शन हो जाएगा।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई321 रायपुर से पुणे के लिए 16 सितंबर से सप्ताह में चार दिन यानि मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट सुबह 10 बजे रायपुर से उड़ान भरेगी और 11.45 बजे पुणे पहुंचेगी। रायपुर से पुणे फ्लाइट भी 30 अक्टूबर तक चलेगी।

लखनऊ से रायपुर के लिए फ्लाइट दो से

इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रायपुर-लखनऊ-रायपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू की जा रही है। यह दो सितंबर से शुरू होगी और 30 अक्टूबर तक उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। फ्लाइट क्रमांक 6ई123 लखनऊ से रायपुर के लिए सुबह 10.55 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 12.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6 ई 124 रायपुर से लखनऊ के लिए दोपहर 1.05 बजे उड़ान भरेगी और 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button