छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘बस्तर टाइगर्स’ भर्ती से घबराये नक्सली, कहा- शिकार में माहिर युवाओं को फ़ोर्स में भर्ती कर आदिवासियों को लड़ा रही पुलिस

रायपुर। बस्तर संभाग में नक्सल गतिविधियों को नष्ट करने ‘बस्तर टाइगर्स’ नाम की एक नया फोर्स बनाया गया है। इसमें स्थानीय युवाओं की एक नई फोर्स खड़ी की जा रही है। नक्सली इसे लेकर घबरा गए है और प्रेस नोट जारी किया है। इसमें दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव साईनाथ ने कहा है कि शिकार में माहिर युवाओं की ‘बस्तर टाइगर्स में भर्ती की जा रही है। पुलिस आदिवासियों को आपस में लड़ा रही है।

प्रेस नोट जारी होने के बाद दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा है कि नक्सली भी मान रहे हैं कि बस्तर के युवा अब उनके खिलाफ हथियार उठाने तैयार हो रहे हैं। जिससे वे बौखलाकर घबरा गए है।

साईनाथ ने अपने प्रेस नोट में यह कहा

साईनाथ ने अपने प्रेस नोट में कहा कि आदिवासी युवाओं को बाकी नौकरियों में जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है, केवल पुलिस विभाग में भर्ती किए जाने का रास्ता खुला है। पुलिस में भर्ती के लिए किन-किन योग्यताओं का पालन करना चाहिए वो सब छोड़ कर सिर्फ शिकार में माहिर युवाओं को भर्ती किया जा रहा है। साईनाथ ने कहा कि जनआंदोलन को चला रहे नेतृत्व का शिकार कर मारना इनका काम रहेगा। एडसमेटा  और सरकेगुड़ा जैसे नरसंहार और बढेंगे। सरकार अपनी ही जनता को मारने के लिए उतावली है। अपनी आंखों को अपनी ही उंगलियों से फोड़वाने की साजिश चल रही है।

हिन्दू राष्ट्र बनाने की तैयारी कर रहे मोदी

साईनाथ ने अपने प्रेस नोट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 2022 तक नक्सल मुक्त व कांग्रेस मुक्त कर नया भारत बनाएंगे। जिसका मतलब हिन्दू राष्ट्र निर्माण करने का होगा। उन्होंने माओवादियों के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा भी की है। इसलिए भारतीय सेना को भी जनता पर हमला करने के लिए प्रत्यक्ष रूप से उतारा गया है। साईनाथ ने कहा कि, युद्ध विमान और ड्रोन से भी हमला हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button