छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री में छत्तीसगढ़ की सत्ता छोड़कर दिल्ली में बैठकर राजनीति करें : विष्णुदेव साय

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लखनऊ जाकर एयरपोर्ट में धरना देने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंंने कहा कि एक प्रदेश के कार्यपालिका प्रमुख के नाते दूसरे राज्य में जाकर इस तरह धरना देकर व्यवस्था को ध्वस्त करना मुख्यमंत्री बघेल का न केवल असंवैधानिक, अपितु नितांत ग़ैर-ज़िम्मेदाराना आचरण है।

साय ने कहा कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जाने की ज़िद पर अड़े मुख्यमंत्री बघेल किसानों के नाम पर ओछेपन का प्रदर्शन कर रहे हैं। साय ने कहा कि सीएम बघेल प्रदेश की सत्ता छोड़कर दिल्ली में बैठकर राजनीति करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button