क्राइमछत्तीसगढ़

बालोद के कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ दो कर्मचारी नशे में धुत बेहोशी की हालत में मिले, डिप्टी कलेक्टर ने किया निलंबित

बालोद। जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ दो कर्मचारी बोहोशी हालात में पाए गए हैं। सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ कर्मचारी प्रवीण नेताम और भृत्य पद में पदस्थ कर्मचारी धनीराम जांगड़े शराब के नशे में कलेक्ट्रेट कार्यालय में टेबल के नीचे लोटते मिले हैं। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, घटना गुरुवार शाम लगभग 4 बजे की है। जिस जगह पर कार्य करके शासकीय कर्मचारी अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और उच्च अधिकारियों के साथ हर एक पल काम में तैनात रहते हैं, उसी कलेक्टोरेट परिसर में ही गुरुवार को दो कर्मचारी बेहोशी की हालत में मिले।

एक मृत्य कलेक्टर शाखा में टेबल के नीचे जमीन पर बेसुध मिला, जिसे डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर उठाकर चेयर बैठाया। थोड़ी देर बाद संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि एक सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी संत्री कक्ष में मदहोश अवस्था में पड़ा था। जिसे कार्यालय के अन्य कर्मचारी अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसने जाने से मना कर दिया।

इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दिवान ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश जारी कर सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी प्रवीण नेताम को मुख्यालय तहसील कार्यालय अटैच कर दिया है। वही प्यून धनीराम जांगड़े को मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी दफ्तर अटैच कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button