छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ सरकार की उड़ी नींद कवर्धा दंगे में अब विहिप ने संभाली कमान,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सांप्रदायिक दंगे के बाद अब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कमान संभाल ली है। विहिप ने पहली बार कवर्धा विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर को दंगे के लिए जिम्मेदार बताकर सियासी पारा चढ़ा दिया है। विहिप के आरोपों के बाद सरकार की नींद उड़ गई है। विहिप ने मंत्री अकबर के इस्तीफे और कलेक्टर-एसपी को हटाने की मांग की है।

विहिप की इस मांग के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की तरफ से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की दो चीजों मतांतरण और सांप्रदायिकता में मास्टरी है। ये हर छोटी घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा।

विहिप-भाजपा के आक्रामक होने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मोहम्मद अकबर गुस्र्वार को कवर्धा पहुंचे। स्थानीय लोगों से संवाद करके शांति स्थापित करने की दिशा में पहल की। कवर्धा रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा में मंत्री साहू ने कहा कि वे कवर्धा की स्थिति का जायजा लेंगे। घटनाक्रम के बाद से वहां के लोगों और पुलिस प्रशासन में शांति व्यवस्था कायम की है। उसमें कोई चूक तो नहीं है, क्या उसे और क्या बेहतर किया जा सकता है, इस पर चर्चा होगी।

भाजपा और विहिप के प्रदेशभर में प्रदर्शन पर गृह मंत्री ने कहा कि उनके पास असल में कोई काम बचा नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पौने तीन सालों में जो काम किया है, उसको लेकर भाजपा की बात करने की हिम्मत नहीं है। साहू ने कहा कि इसके साथ ही जो कर्फ्यू लगा है, उसको कब तक बढ़ाना है, इसके संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा नेताओं के कवर्धा दौरे को लेकर साहू ने कहा कि दौरा करना कोई बड़ी बात नहीं है, उनका तो आग भड़काने का काम ही है। एक सवाल के जवाब में साहू ने कहा कि हमें जाने में देरी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री बघेल बैठक लेकर लगातार जानकारी ले रहे हैं। मंत्री के जाने के बाद ही व्यवस्था होता है, ऐसी बात नहीं है। बिना जाए भी व्यवस्था हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button