क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गांजे से भरी कार ने 27 लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 26 घायल

जशपुर। जिले में तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। बता दें कि जशपुर के पत्थलगांव में करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार भीड़ को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपी पहले भी किसी को कुचल कर आ रहे थे। कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। इसके कारण वे रफ्तार से कार चला रहे थे। हालांकि पहले जिसे कुचला गया था, उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button