जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने दुर्गा विसर्जन के लिए निकली जुलूस को चपेट में ले लिया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 5-6 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है इस घटना से आक्रोश ग्रामीणों ने कार को आग के हवाले कर दिया है।
पत्थलगांव एसडीओपी अलीम खान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे जसपुर रोड जनपद कार्यालय के पास की है। यहां ग्रामीणों ने दुर्गा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला था, और दशहरा की इंतजाम का काम चल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ़्तार जईलो कार ने कुछ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
अलीम खान ने आगे बताया कि दुर्घटना में 5-6 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस टीम की घटना स्थल पर पहुंचने के बाद ही ज्यादा जानकारी सामने आएगी।