छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्था के परिणामस्वरूप 4 नवजात बच्चों की हुई मृत्यु : अनुराग सिंहदेव

रायपुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में शनिवार को चिकित्सा प्रबंधन की घोर लापरवाही से असमय काल कवलित हुए 4 नवजात शिशुओं पर भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के साथ संवेदना प्रकट की है।

साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एवं अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही पर आक्रोश प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सिंहदेव मुख्यमंत्री पद प्राप्त करने की प्रत्याशा में स्वास्थ्य मंत्री का धर्म भूल गए हैं। वे अपनी जिम्मेदारियां निभाने में पूरी तरह से असफल हो चुके हैं। अनुराग सिंहदेव ने कहा ​कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्था के परिणामस्वरूप 4 नवजात बच्चों की मृत्यु हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button