क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी में पार्टी के बाद दो गुटों में हुई मारपीट, चाकू से हमला कर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के मौदहापारा इलाके के दो गुटों में विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई है। इसमें दो युवकों को ज्यादा चोटें आई है। जबकि एक को हल्की चोट लगी है। बताया जा रहा है दुर्गा कॉलेज में स्टूडेंट्स ने पार्टी रखी थी, इस बीच दो गुटों में विवाद इस कदर बढ़ गया की कुछ लड़कों ने मर्डर की योजना बना डाली। सरेआम चाकूबाजी के बाद 3-4 युवक बड़े आराम से लोगों की आंखों के सामने से फरार हो गए। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात मौदहापारा की है। मौदहापारा पुलिस ने बताया कि दुर्गा कॉलेज के स्टूडेंट्स के ग्रुप ने एक पार्टी रखी थी। इसमें एम कॉम के स्टूडेंट्स शामिल थे। गुरुवार की रात ये पार्टी VIP रोड के होटल शीतल में थी। स्टूडेंट्स डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। यहां मौजूद स्टूडेंट्स में अहतेशाम अशरफी (21) ,अहतेशाम खान (21), मोहम्मद अल्ताफ खान (21) भी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि पार्टी में 150 लड़के-लड़कियां और भी थे। अहतेशाम खान का एक परिचित जस्सी भी इस पार्टी में आ गया। जस्सी दुर्गा कॉलेज का छात्र नहीं है। यहां लड़कों के गुटों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा की दोनों गुटों में मारपीट तक हो गई। मारपीट के बाद कुछ देर हंगामा हुआ, फिर आधे घंटे के बाद छात्रों के ग्रुप ने मामला शांत करवा दिया।

 

इसके बाद राज टॉकिज के पास सिटी SP दफ्तर के ठीक सामने बेकरी के पास जस्सी और उसके साथ हॉकी स्टिक और चाकू से लैस होकर पहुंचे। जस्सी ने अहतेशाम खान को कॉल करके कहा कि मिलकर मामला सुलझाना है, बेकरी के पास पहुंच जाओ। अहतेशाम खान के साथ अहतेशाम अशरफी और मोहम्मद अल्ताफ खान भी पहुंचे। यहां बात करने की बजाए जस्सी और उसके 3-4 साथियों ने सीधे मारपीट शुरू कर दी।

चाकू के हमले में अहतेशाम अशरफी ,मोहम्मद अल्ताफ खान दोनों को अधिक चोटें आई हैं। इन्हें तात्यापारा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अल्ताफ को हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद जस्सी और उसके साथी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इनकी तलाश अब पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button