क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर में जंगली जानवर का शिकार के लिए बिछाया बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से शिकारी की मौत

बिलासपुर। जिले के सरैहा वन परिक्षेत्र इलाके में एक शिकारी ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई है। शिकारी जंगली जानवर का शिकार करने के लिए बिजली का तार बिछा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। सर्चिंग पर निकले वन विभाग की टीम को शिकारी की लाश मिली इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के मुताबिक घटना कोटा थाना क्षेत्र के सरैहा जंगल की है। वन विकास निगम ने पौधे विकसित किए हैं। इस जंगल की देखरेख वन विकास निगम की टीम द्वारा की जाती है। गुरुवार की रात विभाग के कर्मचारी सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्हें जंगल में बिजली तार नजर आया। जांच के दौरान टीम को एक ग्रामीण की लाश पड़ी दिखी। इसे देखकर वनकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों की मदद से शव को अस्पताल भेजा गया। इस बीच शव की पहचान मानपुर निवासी नागेश्वर जगत के रूप में की गई।

थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि नागेश्वर अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर करंट लगाकर जानवरों का शिकार करता था। इस दौरान वह खुद करेंट की चपेट में आ गया। नागेश्वर के परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनसे जानकारी ली जा रही है कि वह क्यों गया था और उसके साथ कौन-कौन शामिल थे। नागेश्वर के साथ शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button