छत्तीसगढ़

भव्य दिपावली मिलन समारोह में कांग्रेस के 6 हजार कार्यकर्ता बीजेपी में होंगे शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के द्वारा आरंग में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन आज 12 नवंबर शुक्रवार को हाईस्कूल मैदान में किया जा रहा है जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी , पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय , नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , रायपुर सांसद सुनील सोनी , विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अजय चंद्राकर, नंदकुमार साय , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित भाजपा रायपुर ग्रामीण ज़िला के समस्त ज़िला पदाधिकारी गण एवं समस्त मंडल अध्यक्ष एवम् मंडल पदाधिकारी गण , समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग के सभी गणमान्य नेतागण उपस्थित रहेंगे जिसमें नशामुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेद राम मनहरे के नेतृत्व में लगभग 6000 कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे ।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी धर्म नगरी के इस पावन धरा पर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बागेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे, साथ ही साथ हजारों कार्यकर्ताओं के साथ में दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। यह पहला अवसर है कि प्रदेश के सभी नेता गण एक जगह एकत्र होकर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन करने जा रहा है भारतीय जनता पार्टी एवं सभी परिवार मिलकर धर्मनगरी में जनता के बीच सौभाग्य पूर्ण रूप से यह कार्यक्रम में शामिल होंगे, कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में दोपहर 1:00 बजे किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित आरंग मंडल अध्यक्ष राजा तंबोली , समोदा मंडल अध्यक्ष लखन साहू एवं मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा ने नगर , विधानसभा जिला एवं प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिक बंधुओं से भी अपील किये है कि इस दीपावली मिलन समारोह में शामिल हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button