छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब, मँहगाई के विरोध में पूरी भिलाई शामिल हुई पदयात्रा में

भिलाई। बढ़ती महंगाई केन्द्र सरकारी नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा जन जागरण अभियान पदयात्रा की शुरूआत भिलाई से हुआ। यह जन जागरण पदयात्रा 14 से 29 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाकों में चलाई जायेगी। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के रामलू चौक पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जान जागरण पदयात्रा की शुरूआत हुई। भिलाई के पहले दिन की पदयात्रा रामलू चौक से छावनी तक हुई। जो छावनी में एक विशाल जन सभा में परिवर्तित हो गयी।

इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश भर में बढ़ती महंगाई से हर वर्ग हताश है। हर तबका परेशान है। आमदनी कम और खर्चा दुगुना हो गया है। देश भर के लोग विपक्षी दल के लोग केन्द्र के खिलाफ सड़क पर उतर आये है। रसोई गैस महंगी है, डीजल-पेट्रोल सेंचुरी लगा रहे है, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सरोज पाण्डेय, सिलेंडर लेकर धरने पर बैठती थी। अब इनकी बोलती क्यों बंद है। जनता महंगाई से इतनी आक्रोशित है जहां भाजपा सत्ता में है वहां उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। तब पेट्रोल-डीजल से एक्साईज सिर्फ 5 रू. और 10 रू. कम किया। आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को निपटा दो पेट्रोल डीजल का रेट आधा हो जायेगा। भाजपा के लोग केवल राजनीति करना जानते है, काम करना नही। यह इनका गुजरात मॉडल है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी देश में छत्तीसगढ़ मॉडल चलेगा।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान के सभा को संबोधित करते हुये केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। मोदी भाजपा को उनको नारा याद दिलाये। बहुत हुयी महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार लेकिन ठीक नारा के विपरित मोदी भाजपा की सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य समाग्रीयों के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता के उपर महंगाई की कुठाराघात कर रही है। अब हमारा नारा है “बहुत हुयी महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार।” कांग्रेस जन जागरण अभियान पदयात्रा सभा के माध्यम से महंगाई से पीड़ित जनता की आवाज उठा रही है। मोदी सरकार आम जनता के जेब में डाका डाल रही, आम जनता को लुटने का काम कर रही है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। महंगाई के खिलाफ आयोजित जन जागरण अभियान में विशाल भीड़ मोदी सरकार की बिदाई का संकेत है।

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा देश की जनता महंगाई से परेशान है। मोदी सरकार कुंभकरणीय निद्रा में सोई है। कांग्रेस ने देश भर में महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चला कर महंगाई के लिये जिम्मेदार मोदी सरकार के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ रही है। देश के हर नागरिक को समझना होगा। आज उनके परेशानी का सबसे बड़ा कारण केन्द्र सरकार की नीतिया है। केन्द्र की प्राथमिकता में आम आदमी है ही नहीं। सिर्फ चंद पूंजीपतियो और उद्योगपतियों के लिये सरकार चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button