
रायपुर। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पद पर प्रमोशन आदेश जारी कर दिया गया है। सहायक शिक्षक व सहायक शिक्षक एलबी के पद से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर प्रमोशन आदेश जारी किया गया है। पदांकन की प्रक्रिया काउंसिलिंग के जरिये होगी। 10 मार्च 2026 से ये पदोन्नति आदेश मान्य होगा।







