छत्तीसगढ़

इस जिले में डीआरजी के जवानों ने वर्दीधारी नक्सली किया ढ़ेर

नारायणपुर। जिले के छोटे डोंगर में स्थित बहकेर के जंगल में सोमवार सुबह डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक वर्दीधारी नक्सली को डीआरजी के जवानों ने मार गिराया है। घटना स्थल से एक AK-47 भी बरामद किया है।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि डीआरजी के जवान एरिया डॉमिनेशन के लिए बहकेर के जंगल में निकले थे। इसी दौरान घात लगाये नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की।

एसपी जायसवाल ने बताया कि जवानों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। घटना स्थल के सर्चिंग करने पर एक वर्दीधारी नक्सली मृत अवस्था में मिला है। उसकी पहचान कंपनी 6 के कमांडर साकेत के रूप में की गई है। शव के पास से एक AK – 47 भी बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button