छत्तीसगढ़

आरंग में जोरो से चल रहा कांग्रेस का जन जागरण पदयात्रा अभियान

आरंग। बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस का 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक चलने वाले जन जागरण पदयात्रा अभियान के सातवें दिन आज शहर कांग्रेस आरंग व आरंग जोन अध्यक्ष के सयुक्त तत्वाधान में आज वार्ड क्रमांक 04 एवं वार्ड क्रमांक 05 में जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा जागरूक करने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से देश मे बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी, महिला सुरक्षा में नाकामी, नोटबन्दी से देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी, जीएसटी के कारण बर्बाद हुवे उद्योग धंधे, पूंजीवाद को बढ़ावा देने के लिए सरकारी परिसंपत्तियों का निजीकरण करने, देश की सीमा का सुरक्षा करने में नकामी का तथा किसानों की आय दुगुनी करने का झांसा देखकर वोट बटोरने का मोदी सरकार के वादाखिलाफी के प्रति जनता को जागरूक करने का अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन, जोन अध्यक्ष दीपक चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंद्राकर, उपाध्यक्ष नरसिंग साहू भीम जलक्षत्री, विनोद साहू,पार्षद शरद गुप्ता, खिलावन निषाद, गौरी बाई देवांगन, मंगलपूर्ति अग्रवाल, आलोक चंद्राकर, राजेश निर्मलकर, राजेश्वरी साहू, सदाराम जलक्षत्री, राममोहन लोधी, चम्मन जलक्षत्री, भोलाराम जलक्षत्री, प्रदुम्न शर्मा, मंजू चंद्राकर, जितेंद्र शर्मा शांति बाई लोधी, ईश्वर पटेल, अमित जलक्षत्री, तुलसी भाई पटेल, सूरज सोनकर, महेंद्र यादव, खुशबू जलक्षत्री, रवीआनंद जलक्षत्री, प्रीतम जलक्षत्री, आचु देवांगन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button