छत्तीसगढ़

इस जिले में दो वर्षों के बाद खुलेगा मैत्रीबाग, करना होगा गाइड लाइन का पालन

दुर्ग | शहरवासियों समेत प्रदेशवासियों के लिए भिलाई स्थित मैत्रीबाग़ चिड़ियाघर को फिर से खोला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ बृहस्पतिवार से चिड़ियाघर को खोलने की तैयारी प्रबंधन ने कर ली है।

बता दें कि देश में कोरोनाकाल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के चलते बीते दो वर्षों से मैत्रीबाग़ को बंद कर दिया गया था। इसके बाद फ़रवरी 2021 इसे पुन: खोल दिया गया था लेकिन, सेकेण्ड फेज के बढ़ते प्रभाव के कारण इसे मार्च 2021 में फिर बंद कर दिया गया। उसके बाद सितम्बर माह में सिर्फ गार्डन तक ही लोगों को आने की अनुमति दी गई थी।

ख़बर है कि मैत्रीबाग में लखनऊ से हिरण, पेलिकन समेत विभिन्न प्रजाति के बारहसिंघा और अन्य जीव-जंतु को लाया जाएगा। इसके साथ ही एक सिंह (पुरुष) भी लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button