छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के गांव का विकास नहीं आया रास तो सरपंच पति को उतारा मौत के घाट.. जेसीबी मशीन भी फूंका

नारायणपुर। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी में लगातार हो रहे विकास से बौखलाए नक्सलियों ने सरपंच पति को दर्दनाक मौत दी है। इतना ही नहीं गांव के निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन को उन्होंने आग लगा दिया है। वारदात की जिम्मेदारी नेलनार एरिया कमेटी ने ली है।

नेलनार एरिया कमेटी ने बिरजू मंगवाडिया को जन विरोधी बताया है। उन्होंने बिरजू को लेकर कहा है नया रोड, पुल और पुलिया निर्माण में बिरजू की सक्रीय भूमिका है। इसलिए बिरजू को मौत की सजा दी है। साथ ही नक्सलियों ने चेतावनी देते हुए अन्य ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों से कहा है कि बिरजू की तरह पुलिस-प्रशासन के बहकावे और लालच में न जाएं। जल-जंगल-जमीन बचाने और सुनहरे जिंदगी जीने के लिए संघर्ष करें।

पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल ने बताया कि करमरी गांव की सरपंच फूलदे सलाम के पति बिरजू मंगवाडिया की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। शनिवार सुबह बिरजू का शव गांव से बरामद किया गया है। गांव में विकास को देखकर नक्सली बौखला गए हैं। इसलिए जन प्रतिनिधियों के मन में दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है, कौन-कौन इस घटना में शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button