क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जंगली सुअर के लिए लगा रखा था बिजली, लपेटे में आ गया नौजवान.. गंभीर हालत में भर्ती

कोरबा। जिले में एक युवक बिजली की तार के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नगरदा थाना के रैनखोल गांव का है।

जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार को रैनखोल निवासी सोन सिंह (18) खेत से मवेशी को भगाते-भगाते जंगल की ओर चला गया। यहां पर लोगों ने खेत किनारे जंगल में बिजली की तार लगा रखा था। इसी तार की चपेट में सोन सिंह आ गया। उसे तड़पते देख उसके साथ गए अन्य लोगों ने उसे किसी तरह वहां से उठाया और अस्पताल लेकर गए।

बताया जा रहा है गांव के आस-पास जंगली सुअरों ने आतंक मचा रखा है। यहां सुअर अक्सर खेत में घुस कर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके चलते किसान परेशान रहते हैं। किसानों ने इसी वजह से खेत किनारे जंगल में ही बिजली की तार लगाया हुआ है। मगर इसकी चपेट में युवक आ गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button