नेशनल/इंटरनेशनल

वाइस एडमिरल हरि कुमार नए नौसेना प्रमुख के रूप में आज संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली। पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल आर हरि कुमार आज मंगलवार को नौसेनाध्यक्ष का पद संभालेंगे। वो एडमिरल करमबीर सिंह की जगह लेंगे। 9 नवंबर को एडमिरल आर हरि कुमार को भारतीय नौसेना के प्रमुख के रूप में नामित किया गया था। एडमिरल करमबीर सिंह आज 30 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। बता दें कि वाइस एडमिरल आर हरि कुमार का जन्म 12 अप्रैल, 1962 को हुआ था। 1 जनवरी, 1983 को वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन दिया गया था। लगभग 39 साल की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, उन्होंने कमांड, स्टाफ और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर काम किया। वाइस एडमिरल आर हरि कुमार आज नौसेनाध्यक्ष बन जाएंगे।

वाइस एडमिरल हरि कुमार की समुद्री कमान में आईएनएस निशंक, मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस रणवीर शामिल हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की कमान भी संभाली। वाइस एडमिरल हरि कुमार ने पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी के रूप में काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button