छत्तीसगढ़

राजधानी में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोकने और नगर निगम के अव्यवस्था के ख़िलाफ़ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

रायपुर । शहर में बढ़ते मच्छर के प्रकोप और नगर निगम के अव्यवस्था पर लगाम कसने शहर भाजयुमो नगर निगम का घेराव करने को निकली है। भाजपा युवा मोर्चा #के कार्यकर्ता आजाद चौक से नगर निगम तक हाथ में मच्छरदानी लिए पैदल मार्च में निकले हुए हैं। साथ ही व्यवस्था की सुधार हेतु महापौर को विरोध स्वरूप मच्छरदानी सौंपी जाएगी।

दरअसल, शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर रायपुर नगर निगम प्रतिदिन वार्डों की नालियों में जमे पानी को हटाने के साथ ही दवा का छिड़काव, फागिंग अभियान चला रही है। इसके बावजूद डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की मासिक समीक्षा बैठक लेकर शहर में मच्छरों के प्रकोप को खत्म करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दिए थे। साथ ही विभाग द्वारा शहर को मच्छर मुक्त बनाने के लिए सभी दस जोनों में रोज मानिटरिंग करते हुए सघन अभियान चलाए जा रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button