क्राइमछत्तीसगढ़

इस जिले में पिकअप से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई ,12 लोग घायल,4 की हालत गंभीर

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में शुक्रवार देर शाम हुए हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ पिकअप से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। हादसे के काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बस में आग लगा दी। मामला लोरमी थाना के साल्हेघोरी गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यात्री बस लोरमी से डिंडोरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान देर शाम साल्हेघोरी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 8 यात्री और पिकअप सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को लोरमी सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।

लोगों ने बताया कि घटना के बाद तुरंत ही हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई थी। काफी देर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस पर लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने रात को बस में आग दी है। लोगों ने बस चालक पर लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही दोनों ही गाड़ी के वाहन चालक फरार हैं। वहीं घटना में कौन-कौन लोग घायल हुए हैं और कहां के रहने वाले हैं। यह अभी पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button