छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: दिखेगा ‘जवाद’ तूफान, का कहर

छत्तीसगढ़। देश के पूर्वी तट की तरफ चक्रवाती तूफान जवाद तेजी से बढ़ रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ये तूफान ओडिशा और आंध्र प्रदेश तटीय इलाकों से टकराएगा। इस तूफान का असर देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई पड़ेगा। लेकिन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित ओडिशा और आंध्र प्रदेश होंगे। ऐसे में दोनों राज्यों की सीएम ने इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

बता दे की देश के पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान का खतरा बना हुआ है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जवाद तूफान का कहर देखने को मिल सकता है। चक्रवात जवाद के ओडिशा और आंध्र प्रदेश तट के पास व पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की आशंका है बनी हुई है। इसके बाद ये ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट के पास पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा। वैज्ञानिको के अनुमान के अनुसार जवाद तूफान 5 दिसंबर की दोपहर को पुरी के आसपास के तट तक पहुंचेगा।

जवाद तूफान के असर से छत्तीसगढ़ के मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। जिसके असर से प्रदेश में आज और कल बारिश के आसार है। जवाद तूफान के चलते यहां शुक्रवार से बादल छाए हुए हैं। वहीं कुछ घंटों बाद प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से ही प्रदेश की हवा में नमी बढ़ गई है।

वहीं रविवार तक मौसम में किसी तरह के कोई बदलाव के आसार नहीं दिख रहे है। रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार है। आपको बता दें कि चक्रवात जवाद को लेकर देशभर में अलर्ट है। इस तूफान की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। तेज हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ सकते हैं। चक्रवात से निपटने के लिए पूर्वी तट वाले राज्यों में NDRF की 46 टीमों को तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button