छत्तीसगढ़हेल्थ

छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर कर रही थी मरीजों का इलाज, कलेक्टर ने क्लिनिक को किया सील, एपिडेमिक एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

सरगुजा। जिला प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर उतर कर मेहनत कर रही है। वहीं कुछ ऐसे भी महान प्रतिभा के धनी डॉक्टर है, जो सभी नियमों की जानकार होने के बावजूद भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया है। जहां कोविड पॉजिटिव होने पर होम आइसोलेशन में रहते हुए भी एक महिला डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल होम आइसोलेशन का उल्लंघन करते हुए क्लिनिक में मरीजो का इलाज कर रही थी।

जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर के शिवधारी कॉलोनी निवासी डॉ प्रज्ञा अग्रवाल का 13 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी डॉ प्रज्ञा अग्रवाल ने अपने निवास में होम आइसोलेशन का उल्लंघन कर गुदरी चौक स्थित अपनी निजी चिकित्सालय टूथ फेयरी डेंटल क्लीनिक में मरीजों का उपचार कर रही है।

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को क्लीनिक पर भेज कर उसे सील करने का आदेश दिया। जिसके बाद नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने क्लीनिक को सील कर दिया है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button