छत्तीसगढ़

नारायणपुर में नक्सलियों ने नापाक हरकत को दिया अंजाम, पेड़ काट कर जाम किया सड़क, यात्री बस फंसी…

नारायणपुर। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पेड़ काट कर रायनार-टेकनार सड़क को जाम कर दिया है। ओरछा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने आज पेड़ काटकर सड़क के बीचो बीच डाल दिया जिससे सड़क मार्ग बंद हो गया और लोगों की आवाजाही बंद हो गई।

 

रास्ता बंद होने की वजह से यात्री बस भी फंस गई है। इस घटना के बाद आस पास के लोगों में काफी भय का माहौल है। फिलहाल इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस बल मार्ग खोलने के लिए रवाना हो गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button