बिलासपुर

हमलावारों ने कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला कर किया घायल

बलौदाबाजार

जिले के कसडोल थाना में बीती रात कुछ हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है

कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत सदस्य योगेश बंजारे का कसडोल जनपद पंचायत में हुए अध्यक्ष पद चुनाव के बाद भाजपा के समर्थकों से विवाद हो गया। विवाद के बाद बुधवार की रात 23 नवंबर को दोनों पक्ष कसडोल थाना पहुंचे। देखते ही देखते थाने में दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ जुट गई। इतने में दोनों पक्षों का फिर से थाने के अंदर ही विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि किसी युवक ने चाकू निकालकर योगेश बंजारे पर हमला कर दिया। योगेश इस हमले में कुछ समझ नहीं पाए और चाकू लगने के बाद लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। योगेश बंजारे के कमर में चाकू लगा है। पुलिस ने घायल योगेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button