कोरबा

चरित्र शकां के चलते पति ने पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान

कोरबा। कोरबा जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया, क्योंकि उसे उसके चरित्र पर संदेह था। इसलिए रात को हाथ-मुक्के से जमकर महिला को पीटा और सो गया। इसके बाद महिला जब सुबह उठी तो फिर से उसे घसीट-घसीटकर मारा। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।

मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। खुर्रुभांठा गांव में दुबराज सिंह सारोठिया(55) अपनी परिवार के साथ रहता था। दुबराज घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। उसके 2 बेटे कहीं बाहर काम करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले से दुबराज अपनी पत्नी बालकुंवर पर चरित्र शंका करने लगा था। उससे कहता था कि तेरा किसी और से संबंध है। इसलिए दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था।

रात को दोनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दुबराज ने महिला को हाथ-मुक्के से जमकर मारा। इसके बाद वह सो गया। बालकुंवर भी सो गई थी। फिर जब सोमवार सुबह दोनों सोकर उठे तब भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने महिला को घसीट-घसीट कर मारना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी घर पर ही था। वहीं महिला घर से काफी देर तक सोमवार सुबह को निकली ही नहीं। जिसके बाद आस-पास के लोग उसका पता लगाने घर पर पहुंच गए। तब पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। पति ने ही इस बारे में जानकारी लोगों को दी। फिर आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस घटनाक्रम की सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button