एंटरटेनमेंट

साढ़े तीन फीट के इमरान की तलाश आखिरकार हुई पूरी, मिल गई 3 फीट की दुल्हनियां

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दुल्हन और दूल्हे की जोड़ी चर्चा का विषय बन गई है। अलीगढ़ के जीवनगढ़ गली नंबर 8 के रहने वाले इमरान की दुलहन पाने की मुराद तब पूरी हो गई जब उनकी मुलाकात 22 साल की खुशबू से हुई। सात भाई-बहनों में सबसे छोटे इमरान कद में काफी छोटे रह गए थे, जिस वजह से उनके परिवार वालों को उनके लिए दुलहन खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। अब इमरान को उनकी जीवनसंगिनी मिल गई हैं।

अलीगढ़ के जीवनगढ़ के रहने वाले 26 साल के इमरान की ऊंचाई करीब 3 फीट 4 इंच है। कम हाइट होने के कारण इमरान को उनके कद की दुल्हन नहीं मिल रही थी। भाइयों और बहनों की शादी के बाद मेहनतकश इमरान अपनी मां के साथ रहता है और दोधपुर में एक होटल में काम कर अपना और अपनी मां का पूरा ख्याल रखता है। कुछ दिन पहले इमरान ने अपनी मां बिरजिस की आंख का ऑपरेशन भी कराया था। कहा गया है कि नेक इरादा रखने वालों की मदद खुदा भी करता है। ऐसा ही इमरान के साथ हुआ। मां को पटवारी नगला भगवानगढ़ में रहने वाली खुशबू जिसकी ऊंचाई 3 फीट है , के बारे में पता चला। उन्होंने तत्काल उससे संपर्क किया और निकाह के लिए हामी भर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button