छत्तीसगढ़बिलासपुरहेल्थ

बिलासपुर में कोरोना पाजिटिव महिला की मौत, बेटा भी संक्रमित

बिलासपुर। कोरोना महामारी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। बीच-बीच में ये अपने तेवर दिखा रहा है। बीते शनिवार को शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय कोरोना पाजिटिव महिला की मौत हो गई है। उसका इलाज बीते 10 दिनों से शहर के अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक महिला का 21 वर्षीय बेटे के भी कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की गई है।

व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय महिला की हालत बीते 10 दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थी। जिसके हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। ऐसे में बीते 16 मार्च को सिम्स के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया। जांच में उसका आक्सीजन लेवल 40 पाया गया। वहीं लक्षण से उसके कोरोना पाजिटिव होने की आशंका भी बढ़ गई। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उसका आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button