छत्तीसगढ़रायपुर

बसपा छोड़ 55 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का थामा हांथ, कांग्रेस गमछा पहनाकर किया गया स्वागत

जांजगीर चांपा। बसपा पार्टी के 55 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का हांथ थाम लिया है। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक के कपिस्दा गांव में बहुजन समाज पार्टी के 55 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। युवा कांग्रेस सक्ति के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया है। युवा कांग्रेस सक्ति के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने बताया, कि कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को देखते हुए 55 कार्यकर्ता बसपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

वे आज कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। छग की कांग्रेस सरकार के फैसले, धान खरीदी को 2500 रुपए से 2800 रुपए क्विंटल, 15 क्विंटल से 20 क्विंटल खरीदी करने, युवाओं को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने, आंगनबाड़ी सहायकाओं के मानदेय में वृद्धि से बसपा कार्यकर्ता प्रभावित हुए हैं और वे बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button