![](http://awamdoot.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230904-WA0006-780x470.jpg)
खरोरा / रवि तिवारी। आज बंगोली धनसूली मुख्य नहर पर बहते हुए एक महिला की लाश मिली, जिसकी सिनाख्त रीवा मंदिरहसोद निवासी दुर्गेशवरी सिन्हा पति वाल्मीकी सिन्हा उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई है। जिसकी तलाश मंदिर हसौद पुलिस पहले से कर रही थी आज उसका शव बहते हुए बंगोली के पास मिला जिसे खरोरा थाना द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार उक्त महिला नहाने गयी थी, वही से नहर में पैर फिसल जाने पर बह कर यहां आ गयी ,आज सुबह दूध बेचने वाले की नजर पड़ी और थाना में सुचना दिया गया उक्त महिला के संबंध में जांच जारी है।