Life Styleहेल्थ

बरसात के मौसम में इन फलों को खाने से हो जाएं सावधान, जहर की तरह करते हैं असर…

बरसात के मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने लगती है और पाचन बिगड़ने लगता है। बारिश के सीजन में वातावरण में नमी की वजह से नाक बंद होने लगती है और बॉडी के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच जाती है। ऑक्‍सीजन की कमी से शरीर का पीएच बिगड़ने लगता है जिससे गट बैक्टीरियां असंतुलित हो जाते हैं। उमस भरा मौसम पाचन को सुस्त और धीमा बना देता है, ऐसे में पैंक्रियाज, छोटी आंत और पेट ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। इस मौसम में खाने में कुछ खास फूड्स का सेवन करना और कुछ फूड्स से परहेज करना बेहद जरूरी है।

आइए ऐसे फ्रूट्स के बारे में बताते हैं जिनका सेवन आप बरसात में भूलकर भी नहीं करें।

स्ट्रॉबेरी से करें परहेज-

पौष्टिक तत्वों से भरपूर स्ट्रॉबेरी विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करती है। इसका सेवन बरसात में नहीं करना चाहिए। फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से डायरिया, गैस और पेट में ऐंठन की परेशानी बढ़ सकती है। बरसात में इसके ज्यादा सेवन से आपके पेट में मरोड़ उठ सकते हैं। इस फल के छिलके पतले होते हैं जिनमें बैक्टीरियां पनप सकते हैं और आपको बीमार बना सकते हैं। बरसात में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इस फल से परहेज करें।

 

अंगूर से करें परहेज-

सेब, जामुन, लीची, आलूबुखारा, चेरी, आड़ू, पपीता, नाशपाती और अनार जैसे फलों का बारिश के मौसम में सेवन करना चाहिए। इस मौसम में अंगूर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। बरसात में अंगूर का अधिक सेवन आपके पाचन को बिगाड़ सकता है और अपच की परेशानी का कारण बन सकता है। इस मौसम में अंगूर से परहेज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button