नेशनल/इंटरनेशनल

पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार,, लगा यह आरोप

आज शनिवार तड़के आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें स्किल डेवलेपमेंट स्कैम में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये स्कैम 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। CID ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। जब वे नंदयाल शहर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद एक बस में आराम कर रहे थे तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए नंदयाल अस्पताल ले जाया जाना था, लेकिन उनके मना करने के बाद कैंप साइट पर ही उनका मेडिकल चेकअप किया गया। यहां से उन्हें विजयवाड़ा ले जाया जा रहा है। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button