छत्तीसगढ़रायपुर

भूपेश बघेल से मिलने पहुंचें निष्कासित दोनों पूर्व विधायक.. कई अन्य पूर्व विधायक भी उनके साथ

रायपुर: अपने निष्कासन के बाद पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट करने उनके आवास रवाना हो गए है। उनके साथ अन्य पूर्व विधायक भी मौजूद है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों ने आज ही पार्टी से अलग बैठक की और हार की वजहों पर चर्चा की। ये सभी वही पूर्व विधायक है जो लगातार पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ हमलावर है और हार का ठीकरा उनपर फोड़ रहे है। इस बैठक में डॉ. विनय जायसवाल के अलावा पूर्व MLA बृहस्पत सिंह, शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय, लक्ष्मी ध्रुव, भुनेश्वर बघेल, मोतीलाल देवांगन, गुरुदयाल बंजारे, प्रमोद शर्मा के साथ अन्य पूर्व विधायक शामिल थे। ये सभी वे विधायक हैं जिनका इस चुनाव में कांग्रेस ने टिकट काट दिया था।

इस बैठक के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button