Uncategorized

1 अप्रैल को ही महिलाओं के खाते में आ जायेंगे पैसे” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से दी ये जानकारी, बोले, पहले सप्ताह में नहीं, इस बार तो….

रायपुर । छत्तीसगढ़ के महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बार महतारी वंदन योजना की राशि 1 अप्रैल को ही खाते में आ जायेगी। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बात का ऐलान किया। बालोद के मंच से उन्होंने कहा कि वैसे तो महतारी वंदन योजना की राशि पहले सप्ताह में महिलाओं के खाते में आनी थी, लेकिन इस बार दूसरी किस्त की ये राशि 1 अप्रैल को ही दे दी जायेगी। मुख्यमंत्री के मंच से की गयी इस घोषणा ने महिलाओं को उत्साह से भर दिया है। आपको बता दें कि इसी महीने से महतारी वंदन योजना की शुरुआत हुई है, जिसके तहत सरकार 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह भेज रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की उन्होंने भी जमकर तारीफ की थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद के दौरे पर थे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भोजराम नाग के पक्ष में वोट मांगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि महिलाओं को इस बार महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को ही दे दी जाये, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि 1 तारीख को ही महतारी वंदन योजना की राशि आनी चाहिये, इसलिए इस बार पहली तारीख को महिलाओं के खाते में पैसे आ जायेंगे। जबकि बाद के महीनों में ये राशि महीने के पहले सप्ताह में आयेगी।

आज बालोद के डौंडीलोहारा विधानसभा में चुनावी सभा में हजारों की भीड़ पहुंची थी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और डिप्टी सीएम और वहां के लोकसभा प्रत्याशी भोजराम नाग भी मौजूद थे। बालोद के कार्यक्रम के दौरान 1500 लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया। हर कार्यक्रम में इसी तरह से लोग भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button