हेल्थ

हॉकी टूर्नामेंट के दौरान बड़ा हादसा, हॉकी मैदान में गिरी आकाशीय बिजली, मचा हड़कंप …

Hockey Player : हॉकी टूर्नामेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हादसा हो गया। हॉकी मैदान में आकाशीय बिजली गिर गयी, घटना में तीन हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गयी, वहीं पांच खिलाड़ियों की हालत गंभीर है। झारखंड में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश देखी जा रही है। झारखंड के सिमडेगा जिले से हॉकी टूर्नामेंट के दौरान बड़ी घटना हो गयी। जिसमें 3 हॉकी के खिलाड़ियों की मौत हो गई है जबकि 5 घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सभी खिलाड़ी हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश हुई और बिजली गरजने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ पर आसमान से ठनका गिरा, जिससे मौके पर ही 3 खिलाड़ियों की मौत हो गई। जबकि 5 खिलाड़ी झुलस गए हैं। मृतकों में सेनंन डांग, निर्मल हीरो और अनीस नामक खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि क्लेमेंट बागे, जैलेश बागे, सलीम बागे, पतरस बागे और पतिराम बागे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वहीं, इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची और घायलों को कोलेबिरा अस्पताल भेजा गया। बता दें कि झारखंड में इस साल मई से लेकर अब तक वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। बारिश के साथ ही आसमानी बिजलियों के कहर का यह सिलसिला झारखंड के लिए बड़ी आपदा बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button