हेल्थ

गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पीने से क्या वाकई होता है वेट लॉस? जानिए एकसपर्ट की राय

नींबू और शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जिसके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। नींबू और शहद वाले पानी का सेवन अक्सर लोग वेट लॉस के लिए करते हैं, लेकिन इससे केवल वजन को ही कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। यह एक्जिमा, गले के इंफेक्शन और कब्ज जैसी बीमारियों में राहत देने का काम भी करता है।

 

नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ के अनुसार नींबू आपके शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है। शहद में मौजूद अमीनो एसिड्स, फ्लेवोनॉयड्स और फ्रुक्टोज जैसे तत्व नींबू के साथ मिलकर उसे गुणकारी बनाते हैं। ये आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं, जिससे कई दूसरी बीमारियों का भी खतरा कम होता है। आइए जानते हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में यहां।

शहद और नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से आप कई बीमारियों से आराम से लड़ पाते हैं। साथ ही बैक्टीरियल, वायरल और फंगल इंफेक्शन से राहत मिलती है।

ऊर्जा मिलेगी

3

गर्म पानी में नींबू और शहद का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा भी बढ़ती है। शहद में भी कार्बोहाइड्रेट्स, फ्रुक्टोज, ग्लूकोज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे दिन में आने वाली थकावट और आलस कम होता है।

विटामिन सी की कमी पूरी

4

नींबू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है और हमारे शरीर में इस विटामिन का बहुत महत्वपूर्ण रोल है। यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और यह आपकी स्किन हेल्थ के लिए भी अच्छा है।

पाचन को सुधारना

5

नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीने से आपके पाचन में भी सुधार होता है। खासतौर पर जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। यह अपच, एसिडिटी और गैस को दूर करने में मदद करता है। अगर आपको हार्ट बर्न जैसी समस्याएं होती है, तो उससे निजात पाने के लिए भी यह मददगार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button