हेल्थ

कच्चा अदरक खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें

अदरक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अक्सर लोग इसे चाय या खाने में डालते हैं। कच्चा अदरक भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

भारतीय घरों में अदरक का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। कोई अदरक वाली चाय पीता है, तो कोई अदरक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करता है। आपको बता दें कि अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। अदरक खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। अदरक, वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही, अदरक खाने से सर्दी-जुकाम, गठिया जैसे रोगों से भी छुटकारा मिलता है। हालांकि, अदरक का सेवन सिर्फ खाने के साथ ही नहीं, बल्कि कच्चा भी किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कच्चा अदरक खाने के फायदे-

क्या गर्मियों में अदरक खा सकते हैं?

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेया शर्मा बताते हैं कि अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में अधिक मात्रा में अदरक का सेवन करने से बचना चाहिए। जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, उन्हें अदरक के सेवन से परहेज करना चाहिए।  खासकर, कच्चा अदरक नहीं खाना चाहिए। आप कम मात्रा में खाने या चाय में डालकर अदरक का सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में अधिक मात्रा में अदरक का सेवन बिल्कुल न करें। इससे आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 कच्चा अदरक खाने के फायदे- Raw Ginger Benefits in Hindi

1. पाचन के लिए फायदेमंद

कच्चा अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप कच्चा अदरक खाएंगे, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। कच्चा अदरक खाने से पेट स्वस्थ रहता है। इससे कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

2. फ्री रेडिकल्स से छुटकारा

कच्चा अदरक, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर और त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यह हृदय और कैंसर रोगों के जोखिम को कम करता है। गंभीर रोगों से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कच्चा अदरक शामिल कर सकते हैं।

3.  ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

अदरक डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखता है। साथ ही, हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करता है। आप डायबिटीज और हृदय रोगों से बचने के लिए कम मात्रा में अदरक का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, गर्मियों के मौसम में अदरक का सेवन करने से बचा भी जा सकता है।

4. सर्दी-जुकाम से राहत

अदरक, सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है। अगर आपको सर्दी-जुकाम या खांसी जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो आप अपनी डाइट में अदरक शामिल कर सकते हैं। अदरक, श्वसन प्रणाली से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आप शहद के साथ अदरक का रस मिलाकर ले सकते हैं। या फिर अदरक का एक टुकड़ा मुंह में डालकर चबा सकते हैं। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।

5. पीरियड के दर्द से राहत दिलाए

अदरक पीरियड के दर्द से राहत दिला सकता है। दरअसल, अदरक में gingerol नामक एक कंपाउड पाया जाता है, जो पेट दर्द और अकड़न जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसलिए पीरियड्स के दिनों में आप पेन किलर के बजाय अदरक का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आप कच्चा अदरक चबा सकते हैं या फिर अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button