गरियाबंदछत्तीसगढ़

खेत जा रही बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने किया हमला, जख्मी हालत में अस्पताल दाखिल…

गरियाबंद : जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम सरायपाली में शनिवार सुबह तेंदुआ के हमले से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला सुबह करीब 5:30 बजे अपने खेत जा रही थी, इस दरम्यान तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया, तो आज पास के ग्रामीण पहुंचे और तेंदुआ को भगाया। तब तक महिला बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी। उसे गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मुताबिक ग्राम सरायपाली की रहने वाले तुलसी बाई पति स्व. जेठूराम गोंड़ रोज सुबह की तरह अपने खेत जा रही थी। तभी जंगल के पास तेंदुआ ने हमला कर दिया। तेंदुआ के हमले से महिला ने शोर मचाया। शोर शराबा सुन ग्रामीण पहुंचे। घायल महिला की नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से बेहतर उपचार हेतु गरियाबंद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

इधर, घटना के बाद से गांव में दहशत माहौल है। वन विभाग ने मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल और खेत में अकेले ना जाने तथा जरूरी होने पर साथ में डंडा लेकर जाने की अपील की है। उन्होंने कहा की सुबह-सुबह और शाम के समय इसका विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा महिला को प्रांभिक इलाज के लिए तीन हजार की सहायता राशि प्रदान की है।

छुरा रेंजर धीरेन्द्र साहू ने कहा की जंगल क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण तेंदुआ अक्सर गांव की सीमा क्षेत्र में पहुंच जाता है ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइए दी गई है। महिला को उपचार के लिए ₹3000 की प्रारंभिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button