हेल्थ

किन चीजों को दही के साथ खाने से बन सकता है जहर पढ़े आगे…

नई दिल्ली  : दूध और दूध से बनी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं. दही का रोजाना सेवन पाचन शक्ति को मजबूत करता है. घी शरीर को कई प्रकार के अन्य लाभ देता है.

पर क्या इन दोनों आइटम्स को साथ खा सकते हैं? जानिए अगर हम इन दोनों चीजों को साथ खाएंगे तो क्या होगा.

दही और घी दोनों गुणकारी होते हैं, सबसे पहले इनके लाभों के बारे में जान लेते हैं।

दही के फायदे : दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. दही खाने से शरीर में ऐसे एंजाइम्स की पूर्ति होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने का काम करते हैं. रोजाना 1 कटोरी दही खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है. दही खाने से इम्यूनिटी स्ट्रान्ग होती है. दही में कैल्शियम होता है, जो हमारे दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. दही शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने का काम करता है.

घी के फायदे : रोजाना घी खाने से हृदय रोगों से बचा जा सकता है. घी खाने से आप सेहतमंद रहते हैं. रोजाना 1 चम्मच घी खाने से आपको रोगों से लड़ने में मदद मिलती है. पर क्या दही और घी साथ खाया जा सकता है?

दही और घी साथ क्यों नहीं खा सकते हैं?
दही और घी को साथ खाना आयुर्वेद में वर्जित है. भले ही दोनों दूध से बने आइटम्स हैं, मगर इन दोनों की तासीर अलग है. दही का ताप ठंडा होता है, वहीं, घी शरीर को गर्माहट पहुंचाती है. इन दोनों को साथ खाने से पाचन की समस्याएं हो सकती हैं. आपने अक्सर देखा होगा कुछ लोगों को जब भी वे घी के बने पराठों को दही के साथ खाते हैं तो उसके बाद उन्हें ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या होने लगती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के अंदर दोनों चीजों को साथ पचने में समस्या आती है.

दही-घी खाने के नुकसान

  • दुरुस्त पाचन
  • हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल
  • हृदय रोग
  • स्किन एलर्जी

दही के साथ और क्या नहीं खाना चाहिए?

  • दही के साथ खट्टे फल नहीं खाने चाहिए, जैसे- नींबू और संतरा.
  • दही के साथ टमाटर खाना भी नुकसानदायक होता है.
  • दही और खरबूजे को भी आयुर्वेद में साथ खाने से मना किया गया है.
  • दही के साथ पनीर और करेला भी नहीं खाना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button