Aaj Ka Rashifal : 28/05/2025 बुधवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

🌹!! जय श्री राधे !!🌹
🕉️राधारमणम हरे हरे 🕉️
दैनिक पंचांग
28 मई 2025, बुधवार
तिथि—– द्वितीया 25:53:54
पक्ष—— शुक्ल
नक्षत्र—– मृगशीर्षा 24:28:07
योग—— धृति 19:07:30
करण—– बालव 15:24:34
करण—– कौलव 25:53:54
वार—— बुधवार
माह—– (अमावस्यांत) ज्येष्ठ
माह—– (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ
चन्द्र राशि—– वृषभ till 13:35:38
चन्द्र राशि—– मिथुन from 13:35:38
सूर्य राशि—— वृषभ
रितु———— ग्रीष्म
आयन——— उत्तरायण
संवत्सर——– विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर)— सिद्धार्थी
विक्रम संवत—– 2082 विक्रम संवत
गुजराती संवत—- 2081
शक संवत——– 1947
कलि संवत——- 5126 कलि संवत
सूर्योदय———– 05:22:58
सूर्यास्त———– 18:38:47
दिन काल——– 13:15:49
रात्री काल——– 10:44:00
चंद्रोदय———– 06:05:19
चंद्रास्त———– 20:18:57
सूर्योदय
लग्न————- वृषभ 12°43′ , 42°43′
सूर्य नक्षत्र——– रोहिणी
चन्द्र नक्षत्र——– मृगशीर्ष
💞पद, चरण💞
1—- वे मृगशीर्षा 08:11:56
2—- वो मृगशीर्षा 13:35:38
3—– का मृगशीर्षा 19:00:58
4—– की मृगशीर्षा 24:28:07
मुहूर्त
राहू काल 12:01 – 13:40 अशुभ
यम घंटा 07:02 – 08:42 अशुभ
गुली काल 10:21 – 12:01
अभिजित 11:34 – 12:27 अशुभ
दूर मुहूर्त 11:34 – 12:27 अशुभ
वर्ज्यम 07:50 – 09:17 अशुभ
प्रदोष 18:39 – 20:52 शुभ
लग्न
वृषभ 05:23 – 06:36
मिथुन 06:36 – 08:49
कर्क 08:49 – 11:04
सिंह 11:04 – 13:13
कन्या 13:13 – 15:22
तुला 15:22 – 17:35
वृश्चिक 17:35 – 19:51
धनु 19:51 – 21:56
मकर 21:56 – 23:44
कुम्भ 23:44 – 25:19
मीन 25:19 – 26:51
मेष 26:51 – 28:33
वृषभ 28:33 – 29:23
चोघडिया,
दिन
लाभ 05:23 – 07:02 शुभ
अमृत 07:02 – 08:42 शुभ
काल 08:42 – 10:21 अशुभ
शुभ 10:21 – 12:01 शुभ
रोग 12:01 – 13:40 अशुभ
उद्वेग 13:40 – 15:20 अशुभ
चर 15:20 – 16:59 शुभ
लाभ 16:59 – 18:39 शुभ
चोघडिया, रात
उद्वेग 18:39 – 19:59 अशुभ
शुभ 19:59 – 21:20 शुभ
अमृत 21:20 – 22:40 शुभ
चर 22:40 – 24:01 शुभ
रोग 24:01 – 25:21 अशुभ
काल 25:21 – 26:42 अशुभ
लाभ 26:42 – 28:02 शुभ
उद्वेग 28:02 – 29:23 अशुभ
होरा,
दिन
बुध 05:23 – 06:29
चन्द्र 06:29 – 07:36
शनि 07:36 – 08:42
बृहस्पति 08:42 – 09:48
मंगल 09:48 – 10:55
सूर्य 10:55 – 12:01
शुक्र 12:01 – 13:07
बुध 13:07 – 14:14
चन्द्र 14:14 – 15:20
शनि 15:20 – 16:26
बृहस्पति 16:26 – 17:32
मंगल 17:32 – 18:39
होरा,
रात
सूर्य 18:39 – 19:32
शुक्र 19:32 – 20:26
बुध 20:26 – 21:20
चन्द्र 21:20 – 22:13
शनि 22:13 – 23:07
बृहस्पति 23:07 – 24:01
मंगल 24:01 – 24:54
सूर्य 24:54 – 25:48
शुक्र 25:48 – 26:42
बुध 26:42 – 27:35
चन्द्र 27:35 – 28:29
शनि 28:29 – 29:23
💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮
गूढमैथुनचारित्वं काले काले च संग्रहम् ।
अप्रमत्तमविश्वासं पञ्च शिक्षेच्च वायसात् ।।
।। चा o नी o।।
कौवे से ये पाच बाते सीखे… १. अपनी पत्नी के साथ एकांत में प्रणय करे. २. नीडरता ३. उपयोगी वस्तुओ का संचय करे. ४. सभी ओर दृष्टी घुमाये. ५. दुसरो पर आसानी से विश्वास ना करे.
*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*
गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15
द्वाविमौ पुरुषौ लोके क्षरश्चाक्षर एव च ।,
क्षरः सर्वाणि भूतानि कूटस्थोऽक्षर उच्यते ॥,
इस संसार में नाशवान और अविनाशी भी ये दो प्रकार (गीता अध्याय 7 श्लोक 4-5 में जो अपरा और परा प्रकृति के नाम से कहे गए हैं तथा अध्याय 13 श्लोक 1 में जो क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के नाम से कहे गए हैं, उन्हीं दोनों का यहाँ क्षर और अक्षर के नाम से वर्णन किया है) के पुरुष हैं।, इनमें सम्पूर्ण भूतप्राणियों के शरीर तो नाशवान और जीवात्मा अविनाशी कहा जाता है॥,16।।
💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
मेष :-
थोड़े से परिश्रम से ही मनोवांछित
की सिद्धि हो जायेगी। व्यापार कारोबार और
घटनाक्रम के बीच फंसे रहना और फिर सांयकाल को हाई
प्रोफाइल लोगों के साथ क्लब
सोसायटी की शोभा बढ़ाना आपके आज के अजेंडे में शामिल
हैं। यह भी संभव है कि ऐसे दौर में कोई आपकी तरफ आकर्षण
या प्रेम व्यवहार का निमंत्रण दे रहा हो। ठीक है कि आज
आपके पास इतना ज्यादा समय नहीं रहेगा फिर
भी दूसरों के आमंत्रण को वेलकम करना नहीं भूलें।
वृष :-
निरंतर संघर्ष के बाद आश्वासनों में मदद मिलेगी।
कभी कभी बिना प्रयास के कुछ ऐसे मामले सैटलडाउन
हो जाते हैं जो आपकी चिन्ता और टेंशन का कारण बने रहते
हैं। आज दोपहर तक भी कोई ऐसी न्यूज आपको राहत
देगी और इसके बाद आपको मिलेगा एक नया आइडिया। यह
भी अवास्तविक नहीं होगा कि आपके सामने सांयकाल तक
दो तीन प्रकार के विकल्प या रास्ते होंगे जिसमें से सिर्फ
एक को ही चुनना होगा। समस्या का हल ऐसे
ही निकाला जाता है।
मिथुन :-
आर्थिक पक्ष प्रबल होंगे कुछ परेशानियां भी दूर
होंगी। आज के दिन कोई मामला आपके लिए टेस्ट
का मसला बन रहा है। बेहतर होगा यदि अपने दिल
की आवाज को ही तरजीह देंगे और किसी भी रिस्क से बचने
के लिए बीच का रास्ता अपनायेंगे। आखिर दोस्ती और
दुनियादारी एक ही गाड़ी के दो पहिये हैं जिनके
बिना गाड़ी नहीं चलती है।
कर्क :-
अधिक दौड़-भाग के उपरान्त आंशिक
सफलता दृष्टिगोचर हो पाएगी। आपके अकैडमिक करियर में
आने वाली रुकावट अब किसी नये डायरेक्शन में आपको ले
जा सकती है। इससे ज्यादा अच्छा क्या हो सकता है
कि आपकी क्षमता और स्टाइल के बदौलत आपको एक
नया ब्रेक मिल रहा है। इस बात से भी नहीं घबरायें
कि आपके जूनियर्स या सीनियर्स आपसे कैसा सलूक करेंगे। कुछ
भी हो रास्ते में आने वाला मोड़ ऐसा भी होता कि हम
थोड़ी देर के लिए पीछे देख लेते हैं।
सिंह :-
नवीन समाचार भी मिलेंगे और लाभ भी प्रशस्त
होगा। घर में या वर्कफील्ड में पीस प्रॉसेस स्थापित
करना आपका पहला काम होता है। लीडरशिप के लिए
भी यह जरूरी है कि वह अधिक से अधिक
लोगों का हितसाधन कर सके। आज दोपहर तक
आपका दायित्व और फर्ज इस बात पर ज्यादा महत्व दे
रहा है कि आप अपने कार्यक्षेत्र को ज्यादा ऐक्टिव रखें
और आर्थिक दबाव के चलते उन सभी मामलों से समझौता करें
जो कमर्शल तरीके से फायदेमन्द हैं।
कन्या :- कुछ चिंताएं और कलहकारी योग
अभी मनोस्थिति को असंतुलित कर सकते हैं। पॉलिटिक्स
और इकनॉमिक्स से जुड़ना आपकी फितरत हैं चाहे
आपकी शिक्षा या उम्र कुछ भी हो। परिस्थितियां कुछ
ऐसा दबाव बना रही हैं जहां पर आपकी प्रजेन्स एक अहम
मुददा हो सकती है। यदि कोई पर्सनैलिटी आपके इस हुनर
को अपना रही है और आपका सहयोग मांग रही है तो आप
बेझिझक होकर डायलॉग जारी रखें। हो सकता है सांयकाल
तक कोई बड़ा ओहदा या पोर्टफोलियो आपके हाथ में हो।
तुला :- थोड़े से परिश्रम से ही कार्यसिद्धि का हर्ष
होगा। कुछ लोगों के लिए अपना अनुभव एक सीख देता है
जबकि आप दूसरों के अनुभव से भी काफी कुछ सीख लेते हैं और
अपने करियर या बिजनेस में उसका इस्तेमाल भी करते हैं।
आपकी यह रणनीति हमेशा ही अच्छे रिजल्ट देती है बशर्ते
कोई स्कीम या हेराफेरी करने वाला बीच में न हो। यह
सही है आज बेईमान लोगों का बोलबाला है परन्तु यह
भी सही है कि अधिकतर लोगों के कारोबार
ईमानदारी पर टिके हैं।
वृश्चिक :-
कुछ पारिवारिक और घरेलू समस्याओं का निदान
हो जाएगा। मीडिया प्रचार या फिर पब्लिक रिलेशन से
जुड़े काम और कारोबार में आपका हुनर ज्यादा साफ होकर
उभरता है। कुछ बौद्धिक क्षमता और कुछ काम को समय पर
पूरा कर लेने की आपकी आदत एक ऐसा टूल है जिसकी जरूरत
सब तरफ बराबर है। बदलती सोसायटी और
विचारधारा के बीच यही सब एक अनिवार्य कॉन्सेप्ट बन
चुका है और आपकी महारथ इस दिशा में
चांदी ही चांदी काटने में समर्थ होगी।
धनु :-
सामाजिक उत्तरदायित्व पूरे करने
की व्यग्रता होगी। अपने कार्यक्षेत्र में आने
वाली रुकावट को आप हमेशा के लिए ही हटा देना चाहते
हैं। परन्तु विकल्प भी तो कुछ मिले। इसी प्रकार
की जद्दोजहद में हो सकता है आपका जमीर समय पर कदम
उठाने में देरी कर रहा हो फिर भी खराब कल-
पुर्जो को तब तो बदल ही देना चाहिए जब असली उपकरण
उपलब्ध हो। काट-छांट की इस प्रक्रिया से हो सकता है
आपका नुकसान कम फायदा ज्यादा हो।
मकर :-
लाभ में गतिरोध जारी ही रहेगा। रिऐक्शन और
ऐक्शन उस कार्य प्रणाली के दो पहलू हैं जहां पर
आपकी इमेज एक नया टर्न ले सकती है। कुछ मामले आपके
सामने रोज ही ऐसे आते हैं जब आप अपने को कमजोर महसूस
करने लगते हैं। लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां पर
आपकी कार्यशैली पर्याप्त लाभकारी और सफलता देने
वाली साबित हो सकती है। कुछ तकनीकी मसले हल कर
लेना और चारों तरफ ऐक्टिव रहना आपके लिए मुश्किल
नहीं।
कुंभ :-
आगंतुकों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे। कुछ
प्रतिस्पर्धा भी उत्साहवर्धक होगी। आज
की रिऐलिटी यही है कि पहले करियर और कारोबार और
उसके बाद ही प्यार और मौज-बहार। इन सबके बीच
आपका कार्यरत रहना उस सचाई को भी बयान करता है
कि भूखा व्यक्ति रोमांस नहीं कर सकता है। आज दोपहर
तक किसी व्यक्ति या परेशान व्यक्ति से आपकी मुलाकात
उसके लिए कॉन्फिडेन्स पैदा तो करेगी ही साथ
ही आपको नसीहत भी उसके लिए ऑप्टिमिस्टिक साबित
हो सकती है।
मीन :-
राजकीय मामलों में व्यवधान आएंगे पर काम-काज
का विस्तार भी होगा। अपने किसी सीनियर्स के दबाव में
आकर आप आज कोई गलत काम करने के जिम्मेदार ठहराये
जा सकते हैं। यदि आप चाहें तो इस दुविधा से उबर सकते हैं
लेकिन अपने को कायम रखने के लिए कभी-
कभी दूसरों की गलत सलाह
का खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। क्योंकि क्रेडिट
सिर्फ अपने ही काम का नहीं मिलता बल्कि दूसरों के
बचाव करने का भी। आखिर खोटे
सिक्कों को भी तो चलाना पड़ता है।
आप सभी का दिन मंगलमय हो
पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर,पिथौरा
कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -५०१/-)