
टेकारी ( कुंडा ) में तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन 10 मार्च से, लगातार आयोजन का 47वां वर्ष
आरंग । विधानसभा क्षेत्र आरंग के अधीन आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) में तीन दिवसीय अखंड मानस गान सम्मेलन का आयोजन आसन्न 10 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है जिसका समापन 13 मार्च को होगा। बीते 46 वर्षों से ग्राम के ग्रामीणों के सहयोग से जय बजरंग मानस मंडली द्वारा लगातार किये जा रहे आयोजन का यह 47 वा वर्ष होगा। इस सम्मेलन में शिरकत करने वाले मानस मंडली में 5 व इससे अधिक सदस्य होना अनिवार्य है और ऐसे मंडलियों को रामायण सेवा समिति द्वारा 501 रुपये प्रोत्साहन राशि व फोटो फ्रेम दिया जावेगा। आयोजन के लिये गठित समिति के अध्यक्ष गोवर्धन वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ केजूराम वर्मा, सचिव सालिकराम वर्मा, उपसचिव नंदकुमार साहू, कोषाध्यक्ष श्रीराम वर्मा, उपकोषाध्यक्ष गिरवर नायक व सदस्य खोमलाल वर्मा, मनोहर वर्मा, गुलशन पटेल, छेदन वर्मा, विशाल वर्मा, खेलावन वर्मा, चंद्रिका वर्मा, भरत साहू, भरत वर्मा व अशोक वर्मा शामिल हैं ।



