
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बेहद गंभीर और सामने आया है। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता एक सरकारी अफसर की पत्नी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 8 मार्च को हुई, जब स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने महिला को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से बाहर निकलने में सफल रही और सीधे थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामला सामने आने के बाद इलाके में भी काफी चर्चा शुरू हो गई।
आरोपी ने उसे जबरन अपने पास रोक लिया था
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 8 मार्च को आरोपी ने उसे जबरन अपने पास रोक लिया था और उसे जाने नहीं दिया। इसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई। घटना के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने स्वर्णभूमि सोसायटी में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी गोपाल गोयल सेकेंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करता है और उसी इलाके में रहता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है
में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी यमन देवांगन के मुताबिक आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सके।


