छत्तीसगढ़बिलासपुर

यात्रियों के लिए खुशखबरी! एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC कोच

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में फिलहाल तेज गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी की वजह से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बिलासपुर में गर्मी के मौसम में एसी बर्थ की बढ़ती मांग को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18237/18238) में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच लगाने का निर्णय लिया है।

अतिरिक्त एसी कोच गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 11 मार्च को उपलब्ध रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यह कोच 13 मार्च 2026 को जोड़ा जाएगा।

यात्रियों को मिल सकेगा कन्फर्म टिकिट

मौसम को देखा जाए तो मार्च के महीने में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चूका है, ऐसे में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का यह निर्णय यात्रियों को राहत भी देगी | गर्मी में छुट्टियों के चलते आवाजाही भी बढ़ जाती है और ज्यादा दुरी की यात्राओं में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अतिरिक्त कोच के जुड़ने से बड़ी संख्या में यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी और उन्हें यात्रा में सुविधा होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button