नेशनल/इंटरनेशनल

DA ब्रेकिंग: महंगाई भत्ता बढ़ा, कैबिनेट ने डीए में 2% की बढ़ोत्तरी को दी मंजूरी, केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से मिलेगा एरियर्स

नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा। सरकार का ये फैसला न सिर्फ जेब को राहत देगा, बल्कि बढ़ती कीमतों के बीच आर्थिक संतुलन बनाए रखने में भी मददगार साबित होगा।कैबिनेट मीटिंग ने DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे पहले अक्टूबर में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो जुलाई 2025 से लागू हुआ था। अब नई बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में और इजाफा होगा।

कर्मचारियों और पेंशनर्स को क्या होगा फायदा?

इस बढ़ोतरी का सीधा फायदा लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। उनकी मासिक आय बढ़ेगी, जिससे घर का बजट संभालना आसान होगा। साथ ही, बढ़ा हुआ DA अक्सर एरियर (बकाया राशि) के साथ भी मिलता है, जिससे एकमुश्त रकम भी हाथ में आ सकती है।

केंद्र सरकार के इस कदम से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है जो पिछले कुछ समय से इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे और बढ़ती महंगाई के बीच अपनी आय बढ़ाने की मांग कर रहे थे. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन संरचना में बड़े बदलावों की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button