छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में दर्दनाक हादसा: छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मातम

धमतरी। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते एक 7 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। चाचा के घर की छत पर खेलते समय मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट नीचे गिर गया।

जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय प्रियांशु साहू अपने माता-पिता के साथ चाचा के घर गया हुआ था। वह घर की छत पर खेल रहा था, तभी अचानक फिसलकर नीचे जमीन पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि जरा-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button